
''कांतारा चैप्टर 1'' एक्टर्स ऋषभ शेट्टी और रुक्मिणी वसंत के बीच अनबन, एक्टर ने किया अनफॉलो
ऋषभ शेट्टी पिछले साल अपनी फिल्म कांतारा चैप्टर 1 को लेकर चर्चा में थे। एक्टर एक बार फिर स्पॉटलाइट में आ गए हैं लेकिन इस बार वजह फिल्म नहीं बल्कि फिल्म से जुड़ी कास्ट है। दरअसल ऐसी खबर आ रही है कि ऋषभ शेट्टी और एक्ट्रेस रुक्मिणी वसंत जिन्होंने फिल्म में रानी कनकवती का रोल निभाया था उनके बीच अनबन हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋषभ ने उन्हें अनफॉलो कर दिया है।
क्या ऋषभ और रुक्मिणी के बीच हुई अनबन? बैंग्लोर टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक ऋषभ ने इंस्टाग्राम पर कांतारा चैप्टर 1 की एक्ट्रेस रुक्मिणी वसंत और राज बी शेट्टी को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। लिस्ट में दोनों एक्टर्स का नाम ना होने की वजह से ये अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों के बीच कोई टेंशन जरूर हुई है।
हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि उनके बीच कोई अनबन है या यह बिना किसी कारण के उन्होंने ऐसे ही अनफॉलो किया है। ऋषभ ने होम्बले फिल्म्स को अनफॉलो कर दिया है, लेकिन वह सोशल मीडिया पर इसके हेड विजय किरागंदूर को अभी भी फॉलो कर रहे हैं।