
पीएम मोदी ने किया नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन; एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट में 20 मिनट में होगी बोर्डिंग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। दोपहर 12 बजे के बाद एयरपोर्ट के पहले चरण (फेज-1) का उन्होंने औपचारिक उद्घाटन किया।
पहले चरण में करीब 3300 एकड़ क्षेत्र में टर्मिनल और रनवे का निर्माण एयरपोर्ट के पहले चरण में करीब 3300 एकड़ क्षेत्र में टर्मिनल और रनवे का निर्माण किया गया है। एक रनवे के साथ बने इस टर्मिनल की सालाना क्षमता लगभग 3 करोड़ यात्रियों को संभालने की होगी। परियोजना के पहले चरण को तैयार करने में करीब 11 हजार करोड़ रुपये की लागत आई है।
52 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में विकसित करने की योजना नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को कुल 52 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में विकसित करने की योजना है। एयरपोर्ट के सभी चारों चरण पूरे होने के बाद यह एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बन जाएगा। फिलहाल एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट चीन का बीजिंग डेक्सिंग इंटरनेशनल एयरपोर्ट है, जिसका क्षेत्रफल करीब 47 वर्ग किलोमीटर है।
पूरा निर्माण साल 2040 तक पूरा करने का लक्ष्य नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का पूरा निर्माण साल 2040 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट अथॉरिटी से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, यहां से उड़ानों का संचालन मई से शुरू हो सकता है। इस एयरपोर्ट की सबसे खास बात यह होगी कि यात्रियों को प्रवेश करने के बाद 20 मिनट से भी कम समय में बोर्डिंग की सुविधा मिल सकेगी, जिससे यात्रा प्रक्रिया काफी तेज और सुविधाजनक हो जाएगी।
20 मिनट में होगी बोर्डिंग नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के बाद यात्रियों को करीब 60 मीटर लंबा कॉरिडोर पार करना होगा। ऐसे में एंट्री से बोर्डिंग गेट तक पहुंचने में करीब 20 मिनट से भी कम समय लग सकता है। अगर इसकी तुलना Indira Gandhi International Airport Terminal 3 से करें तो वहां एंट्री से बोर्डिंग गेट तक पहुंचने में आमतौर पर 15 से 30 मिनट तक पैदल चलना पड़ता है।
सबसे पहले चेक-इन काउंटर बनाए गए एयरपोर्ट के डिपार्चर एरिया में सबसे पहले चेक-इन काउंटर बनाए गए हैं। फिलहाल यहां से उड़ान संचालन के लिए तीन एयरलाइंस—IndiGo, Air India Express और Akasa Air—के साथ करार किया गया है। तीनों एयरलाइंस के काउंटर तैयार हो चुके हैं और स्टाफ ने चेक-इन की ट्रायल प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। यहां यात्री एयरलाइंस स्टाफ की मदद से अपना बैगेज ड्रॉप कर सकेंगे और इसी काउंटर से उन्हें बोर्डिंग पास भी मिल जाएगा।