
General
जापान में 7.1 की तीव्रता का आया शक्तिशाली भूकंप, कुछ इलाकों में नुकसान की खबर
लेखक••Read Time: ~5 mins

जापान के फुकुशिमा प्रांत में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.1 मापी गई है. कुछ इलाकों में नुकसान की भी खबर है. बताया जा रहा है कि भूकंप का असर राजधानी टोक्यो तक में महसूस किया गया, जहां भूकंप की तीव्रता 4.0 रही. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, शक्तिशाली भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई है. हालांकि एहतियात के तौर पर तटवर्ती इलाकों के आसपास लोगों को ना जाने की सलाह दी गई है क्योंकि आफ्टरशॉक्स जारी रह सकते हैं.